1. राष्ट्रपति को पद की शपथ कौन दिलाता
है।
उ0 - भारत का मुख्य न्यायाधीश
2. राज्यपाल को पद की शपथ किसके द्वारा
दिलायी जाती है।
उ0 - उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
3. संसद का सदस्य न होते हुए भी कौन संसद
की कार्यवाहियों के मताधिकार में भाग ले सकता है।
उ0 - महान्यायवादी
4. यदि भारतीय संघ में किसी नए राज्य का
निर्माण किया जाता है तो संविधान की किस अनुसूची में संशोधन की आवश्यकता होगी।
उ0 - प्रथम अनुसूची
5. भारतीय संविधान में समानता का अधिकार
किन अनुच्छेदों के तहत दिया गया है।
उ0 - अनुच्छेद 14 से 18
उ0 - अनुच्छेद 14 से 18
6. भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए
न्यूनतम आयु है।
उ0 - 25 वर्ष
7. राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव किया
जाता है।
उ0 - विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा
8. राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्यों की
नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है।
उ0 - राज्यपाल
9. सर्वोच्च न्यायलय के न्यायाधीश किसके
द्वारा नियुक्त किए जाते हैं।
उ0 - राष्ट्रपति
10. राज्यसभा का पदेन सभापति होता है।
उ0 - उपराष्ट्रपति
11. वित आयोग की नियुक्ति किसके द्वारा की
जाती है।
उ0 - राष्ट्रपति
12. वित आयोग का गठन कितने वर्ष के अन्तराल
पर किया जाता है।
उ0 - प्रत्येक पांच वर्ष
13. भारत के नियंत्रक तथा महालेखापरीक्षक
की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है।
उ0 - भारत के राष्ट्रपति
14. भारत के संविधान में कल्याणकारी राज्य
की अवधारणा शामिल है।
उ0 - राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांत में
15. राज्य की कार्यपालिका का प्रधान होता
है।
उ0 - राज्यपाल
16. संपत्ति का अधिकार है।
उ0 - विधिक अधिकार
17. संविधान में धार्मिक स्वतंत्रता का
अधिकार किस अनुच्छेद के तहत प्रदान किया गया है।
उ0 - अनुच्छेद 25 से 28
18. संविधान के अनुसार भारत है।
उ0 - राज्यों का संघ(यूनियन)
19. भारत एक गणतंत्र है क्योंकि----
उ0 - राज्य का प्रधान निश्चित कार्यकाल के
लिए निर्वाचित है
20. संविधान के किस भाग में राज्य को
पंचायती राज संस्थान की स्थापना का निर्देश दिया गया है।
उ0 - राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांत में
21. भूमि सुधार कानून संविधान की किस
अनुसूची में शामिल किए गए हैं।
उ0 - 9वीं अनुसूची
22. किस सदन का पीठासीन अधिकारी उस सदन का
सदस्य नहीं होता।
उ0 - राज्यसभा
23. राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे
संबोधित करेगा।
उ0 - उपराष्ट्रपति
24. यदि लोकसभाध्यक्ष त्यागपत्र देना चाहे
तो वह अपना त्यागपत्र किसे भेजेगा।
उ0 - उपाध्यक्ष
25. भारत के राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति
का पद रिक्त होने की स्थिति में राष्ट्रपति का पद कौन ग्रहण करेगा।
उ0 - भारत का मुख्य न्यायाधीश