Haryana Gk And Current Affairs In Hindi

  • Home
  • Haryana Gk
  • India Gk (TARGET HARYANA)
  • HARYANA CURRENT AFFAIRS
  • CURRENT AFFAIRS
  • WORLD GK

Wednesday, October 3, 2018

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018: हरियाणा को मिला सर्वोच्च पुरस्कार

 October 03, 2018     Haryana Current Affairs   


हरियाणा को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018’ के तहत 02 अक्टूबर 2018 को सर्वोच्च राज्य का पुरस्कार मिला है। नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह पुरस्कार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्रहण किया।

‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018’ के तहत स्वच्छता के क्षेत्र में देश में सर्वोच्च स्थान के पुरस्कार प्राप्त करने वाले देश के छह जिलों में हरियाणा के तीन जिले गुरूग्राम, करनाल और रेवाडी भी शामिल हैं. केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने हरियाणा के उक्त तीन जिलों को सर्वोच्च जिला श्रेणी के पुरस्कार प्रदान किया।


हरियाणा को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 क्यों?

➤ स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत हरियाणा राज्य के सभी ग्रामीण क्षेत्र जून 2017 तक खुले में शौचमुक्त हो चुके हैं। 

➤ राज्य के सभी शहरी क्षेत्र भी अक्टूबर 2017 तक खुले में शौचमुक्त हो चुके हैं।

➤ वर्ष 2019 तक हरियाणा के सभी गावों में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन इकाइयां स्थापित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है।

➤ हरियाणा में 1360 गांवों के लिए स्वीकृत की गई ठोस व तरल कचरा प्रबंधन इकाई परियोजनाओं में से कुल 631 ठोस कचरा प्रबंधन इकाई परियोजनाएं और कुल 414 तरल कचरा प्रबंधन इकाई परियोजनाएं पूर्ण की जा चुकी हैं।

➤ हरियाणा की शहरी ठोस कचरा प्रबंधन योजनाओं के तहत प्रदेश की सभी शहरी स्थानीय निकायों को 14 कलस्टरों में विभाजित किया गया है।


स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के अन्य पुरस्कार

➤ महाराष्ट्र के सतारा जिले को कुल 97.90 अंक मिले है और यह जिला देश में पहले स्थान पर रहा है।

➤ रेवाड़ी जिले को 97.62 अंक प्राप्त हुए तथा यह दूसरे स्थान पर रहा। इसके अतिरिक्त हरियाणा के गुरुग्राम और करनाल को भी टॉप छह जिलों में स्थान हासिल हुआ।

➤ स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2018 में पुणे के सिंबॉयसिस विश्वविद्यालय को प्रथम स्थान मिला है।

➤ पुरस्कार प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों को कैंपस में कचरा संग्रहण व सफाई प्रणाली, कैंपस में हरियाली और वर्षा जल संचयन, शौचालयों की पर्याप्तता और सौर उर्जा प्रणाली व अन्य सुविधाओं को देखकर रैंकिंग दी गई है।


स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के विभिन्नो अवयवों को भारांक निम्नलिखित रूप से दिया गया

➤ सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता का प्रत्यक्ष अवलोकन : 30 प्रतिशत

➤ स्व्च्छ‍ता के पैमानों पर ना‍गरिकों से प्राप्त फीडबैक : 35 प्रतिशत

➤ एसबीएमजी-एमआईएस के अनुसार देश में स्वच्छता में सुधार पर सेवा स्तरीय प्रगति : 33 प्रतिशत
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

Friday, July 13, 2018

हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण हेतु दस घोषणाएं

 July 13, 2018     Haryana Current Affairs   

  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु 12 जुलाई 2018 को दस घोषणाएं कीं। इनमें मुख्य रूप से जिनमें बलात्कार या छेड़छाड़ के आरोपी की सभी सुविधाएं निलम्बित करना, बलात्कार पीड़िता को निजी वकील की सुविधा प्रदान करना आदि शामिल है।    मुख्यमंत्री ने यह घोषणाएं पंचकूला स्थित इंद्रधनुष सभागार में महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के विषय पर आयोजित ‘एक और सुधार’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के लिए किये गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए चार सशक्त महिलाओं को सम्मानित भी किया।    मुख्यमंत्री की घोषणाएं  महिलाओं के विरूद्ध अपराध रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने दुर्गा शक्ति एप्प का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री खट्टर ने स्कूली बच्चों को सुरक्षा के संबंध में जानकारी देने के लिए तैयार किए गए विषय ‘मेरी सुरक्षा-मेरी जिम्मेवारी’ को भी लांच किया, जो स्कूल में पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दुर्गा शक्ति वाहिनी फ्लीट को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जिस भी जिले में 50 से ज्यादा महिलाओं को मानसिक प्रताडऩा के केस अदालतों में लंबित हैं, वहां फास्ट ट्रैक कोर्ट खोले जाएंगे ताकि पीड़ित महिलाओं की जल्द न्याय मिल सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने महिला गवाह को अगली पेशी पर न बुलाना, दिन और रात में विशेष गश्त व्यवस्था, कन्या स्कूलों में महिला आत्मरक्षा इंस्ट्रक्टर की नियुक्ति, छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना, यौन और लैंगिक हिंसा रोकने के लिए कार्य योजना बनाने एक भी ऐलान किया।    महिला सशक्तिकरण पुरस्कार    मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महिला सशक्तिकरण के लिए किये गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए चार सशक्त महिलाओं को सम्मानित भी किया, जिनमें सिरसा, मयानाखेड़ा गांव की महिला बस ड्राइवर पंकजा चौधरी, फरीदाबाद के धौंच गांव की पंच नजमा खान, झज्जर के बहारा गांव की कविता शर्मा, महेंद्रगढ़ जिला की मंजु कौशिक शामिल हैं।    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में महिला पुलिस थानों की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने हेतु 50 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन 50 वाहनों में से गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में 6-6 वाहन आवंटित किए गए है, जबकि अंबाला, करनाल और सोनीपत मे 3-3 वाहन, जिला पंचकुला कुरुक्षेत्र, पानीपत, रेवाडी, झज्जर, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, यमुनानगर, जींद और रोहतक में 2-2 और भिवानी, पलवल, नूंह, हांसी, चरखी दादरी, नारनौल और कैथल जिलों में 1-1 वाहन आवंटित किया गया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु 12 जुलाई 2018 को दस घोषणाएं कीं। इनमें मुख्य रूप से जिनमें बलात्कार या छेड़छाड़ के आरोपी की सभी सुविधाएं निलम्बित करना, बलात्कार पीड़िता को निजी वकील की सुविधा प्रदान करना आदि शामिल है।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणाएं पंचकूला स्थित इंद्रधनुष सभागार में महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के विषय पर आयोजित ‘एक और सुधार’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के लिए किये गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए चार सशक्त महिलाओं को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं
  • महिलाओं के विरूद्ध अपराध रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने दुर्गा शक्ति एप्प का शुभारंभ किया।
  • मुख्यमंत्री खट्टर ने स्कूली बच्चों को सुरक्षा के संबंध में जानकारी देने के लिए तैयार किए गए विषय ‘मेरी सुरक्षा-मेरी जिम्मेवारी’ को भी लांच किया, जो स्कूल में पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगा।
  • इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दुर्गा शक्ति वाहिनी फ्लीट को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
  • मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जिस भी जिले में 50 से ज्यादा महिलाओं को मानसिक प्रताड़ना के केस अदालतों में लंबित हैं, वहाँ फास्ट ट्रैक कोर्ट खोले जाएंगे ताकि पीड़ित महिलाओं की जल्द न्याय मिल सके।
  • इसके अतिरिक्त उन्होंने महिला गवाह को अगली पेशी पर न बुलाना, दिन और रात में विशेष गश्त व्यवस्था, कन्या स्कूलों में महिला आत्मरक्षा इंस्ट्रक्टर की नियुक्ति, छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना, यौन और लैंगिक हिंसा रोकने के लिए कार्य योजना बनाने एक भी ऐलान किया।

महिला सशक्तिकरण पुरस्कार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महिला सशक्तिकरण के लिए किये गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए चार सशक्त महिलाओं को सम्मानित भी किया, जिनमें सिरसा, मयानाखेड़ा गांव की महिला बस ड्राइवर पंकजा चौधरी, फरीदाबाद के धौंच गांव की पंच नजमा खान, झज्जर के बहारा गांव की कविता शर्मा, महेंद्रगढ़ जिला की मंजु कौशिक शामिल हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में महिला पुलिस थानों की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने हेतु 50 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन 50 वाहनों में से गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में 6-6 वाहन आवंटित किए गए है, जबकि अंबाला, करनाल और सोनीपत मे 3-3 वाहन, जिला पंचकुला कुरुक्षेत्र, पानीपत, रेवाडी, झज्जर, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, यमुनानगर, जींद और रोहतक में 2-2 और भिवानी, पलवल, नूंह, हांसी, चरखी दादरी, नारनौल और कैथल जिलों में 1-1 वाहन आवंटित किया गया है।
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

Friday, June 22, 2018

HARYANA CURRENT AFFAIRS (PART-5)

 June 22, 2018     Haryana Current Affairs   

हरियाणा में चेचक एवम खसरा (MR) टीकाकरण की ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया गया है - गौरी श्योराण हरियाणा में रूबेला वायरस ओर खसरा टीकाकरण की ब्रांड एंबेसडर - मनु भाकर हरियाणा चुनाव आयोग की ब्रांड एंबेसडर - दीपा मलिक हरियाणा में एनीमिया रोग की ब्रांड एंबेसडर- मानुषी छिल्लर हरियाणा राज्य के ब्रांड एंबेसडर - बाबा रामदेव हरियाणा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर - अनु कुमारी सोनीपत/ पूरे हरियाणा को साक्षी मलिक हरियाणा में तपेदिक के ब्रांड एंबेसडर - अमिताभ बच्चन हरियाणा में पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर - हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र हरियाणा में कौशल विकास मेला कहा पर लगा - गुरुग्राम (26 से 28 अप्रैल) पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट के नए चीफ जस्टिस - जस्टिस कृष्ण मुरारी हरियाणा प्रदेश की पहली सेनेटरी नैपकिन पैड यूनिट की स्थापना कहा पर की गई - फतेहाबाद हरियाणा सरकार ने किस बोर्ड का गठन किया है - हरियाणा हेल्थ केयर वर्कर्स बोर्ड हरियाणा हेल्थ केयर वर्कर्स बोर्ड के अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है - ऋषिपाल सैनी थाईलैंड में आयोजित यूथ ओलंपिक खेलों में हरियाणा की किस खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल जीता - नीतू घनघस यूथ ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली नीतू घसघस हरियाणा के किस जिले से है - धनाना गाँव रोहतक हरियाणा में सैनिक ओर अर्द्धसैनिक कल्याण विभाग का प्रधान सचिव किसे नियुक्त किया गया है - IAS अधिकारी दीजि उमाशंकर संगठित अपराधों पर नकेल कसने के लिए हरियाणा सरकार ने  अंतर-राज्यीय अपराध सूचना सचिवालय कहा स्थापित करने का निर्णय लिया है - गुरुग्राम किस राज्य सरकार ने स्वच्छ भारत इंटरशिप योजना शुरू की है - हरियाणा हरियाणा के किस मुक्केबाज को WBC एशियाई चैंपियनशिप पुरस्कार से सम्मानित किया गया है - नीरज गोयत WBC एशियाई चैंपियनशिप पुरस्कार से सम्मानित  नीरज गोयत  हरियाणा के किस जिले से है - करनाल गोवर्धन योजना हरियाणा के किस जिले में शुरू की गई - करनाल। (30 अप्रैल) हरियाणा में कितने स्पोर्ट्स नर्सरी खुलेंगे - 401 हरियाणा सरकार ने कितने जिलो में गर्भपात सेंटर खोलने की घोषणा की है - 7 (पानीपत , महेन्दरगढ़ , फरीदाबाद , भिवानी , जींद , गुरुग्राम , हिसार) आयुष्मान योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य - हरियाणा पणजी(गोवा) में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा की किस खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल जीता- नीलम(पलवल) बेलग्रेड अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में हरियाणा के किस खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल जीता - सुमित सांगवान (करनाल) मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा पर 5 मई को 401 व्यायामशाला खोलने की घोषणा की है  ओर इसकी शुरुआत कहा से होगी- बबैन गाँव ( पानीपत) किस राज्य सरकार ने  भारत सरकार के ओधोगिक नीति और संवर्द्धन विभाग ( DIPP)द्वारा जारी एप को अपनाने की घोषणा की है - हरियाणा किसे हरियाणा हाइकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश चुना गया है - जस्टिस अजय कुमार मित्तल (पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट) दिल्ली में आयोजित मिस इंडिया 2018 में किसे मिस इंडिया हरियाणा का खिताब जीता है - मीनाक्षी दिल्ली में आयोजित मिस इंडिया 2018 में किसे मिस इंडिया हरियाणा का खिताब जीतने वाली मीनाक्षी  हरियाणा के किस जिले से है - पंचकूला हरियाणा के किस जिले में 50 एकड़ में फार्मो पार्क स्थापित किया जायेगा - करना मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा से 309 पार्को का शुभारंभ किया - कनोली गांव पंचकूला (ओर 401 व्यायामशाला भी) हरियाणा में एयर क्वालिटी सेंटर कितने स्थानों पर लगेंगे - 19 WHO रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के सबसे प्रदूषित शहर - फरीदाबाद (2) गुरुग्राम(10)

  • हरियाणा में चेचक एवम खसरा (MR) टीकाकरण की ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया गया है - गौरी श्योराण
  • हरियाणा में रूबेला वायरस ओर खसरा टीकाकरण की ब्रांड एंबेसडर - मनु भाकर
  • हरियाणा चुनाव आयोग की ब्रांड एंबेसडर - दीपा मलिक
  • हरियाणा में एनीमिया रोग की ब्रांड एंबेसडर- मानुषी छिल्लर
  • हरियाणा राज्य के ब्रांड एंबेसडर - बाबा रामदेव
  • हरियाणा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर - अनु कुमारी सोनीपत/ पूरे हरियाणा की साक्षी मलिक
  • हरियाणा में तपेदिक के ब्रांड एंबेसडर - अमिताभ बच्चन
  • हरियाणा में पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर - हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र
  • हरियाणा में कौशल विकास मेला कहा पर लगा - गुरुग्राम (26 से 28 अप्रैल)
  • पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट के नए चीफ जस्टिस - जस्टिस कृष्ण मुरारी
  • हरियाणा प्रदेश की पहली सेनेटरी नैपकिन पैड यूनिट की स्थापना कहा पर की गई - फतेहाबाद
  • हरियाणा सरकार ने किस बोर्ड का गठन किया है - हरियाणा हेल्थ केयर वर्कर्स बोर्ड
  • हरियाणा हेल्थ केयर वर्कर्स बोर्ड के अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है - ऋषिपाल सैनी
  • थाईलैंड में आयोजित यूथ ओलंपिक खेलों में हरियाणा की किस खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल जीता - नीतू घनघस
  • यूथ ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली नीतू घसघस हरियाणा के किस जिले से है - धनाना गाँव रोहतक
  • हरियाणा में सैनिक ओर अर्द्धसैनिक कल्याण विभाग का प्रधान सचिव किसे नियुक्त किया गया है - IAS अधिकारी दीजि उमाशंकर
  • संगठित अपराधों पर नकेल कसने के लिए हरियाणा सरकार ने  अंतर-राज्यीय अपराध सूचना सचिवालय कहा स्थापित करने का निर्णय लिया है - गुरुग्राम
  • किस राज्य सरकार ने स्वच्छ भारत इंटरशिप योजना शुरू की है - हरियाणा
  • हरियाणा के किस मुक्केबाज को WBC एशियाई चैंपियनशिप पुरस्कार से सम्मानित किया गया है - नीरज गोयत
  • WBC एशियाई चैंपियनशिप पुरस्कार से सम्मानित  नीरज गोयत  हरियाणा के किस जिले से है - करनाल
  • गोवर्धन योजना हरियाणा के किस जिले में शुरू की गई - करनाल। (30 अप्रैल)
  • हरियाणा में कितने स्पोर्ट्स नर्सरी खुलेंगे - 401
  • हरियाणा सरकार ने कितने जिलो में गर्भपात सेंटर खोलने की घोषणा की है - 7 (पानीपत , महेन्दरगढ़ , फरीदाबाद , भिवानी , जींद , गुरुग्राम , हिसार)
  • आयुष्मान योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य - हरियाणा
  • पणजी(गोवा) में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा की किस खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल जीता- नीलम(पलवल)
  • बेलग्रेड अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में हरियाणा के किस खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल जीता - सुमित सांगवान (करनाल)
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा पर 5 मई को 401 व्यायामशाला खोलने की घोषणा की है  ओर इसकी शुरुआत कहा से होगी- बबैन गाँव ( पानीपत)
  • किस राज्य सरकार ने  भारत सरकार के ओधोगिक नीति और संवर्द्धन विभाग (DIPP) द्वारा जारी एप को अपनाने की घोषणा की है - हरियाणा
  • किसे हरियाणा हाइकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश चुना गया है - जस्टिस अजय कुमार मित्तल (पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट)
  • दिल्ली में आयोजित मिस इंडिया 2018 में किसे मिस इंडिया हरियाणा का खिताब जीता है - मीनाक्षी
  • दिल्ली में आयोजित मिस इंडिया 2018 में किसे मिस इंडिया हरियाणा का खिताब जीतने वाली मीनाक्षी  हरियाणा के किस जिले से है - पंचकूला
  • हरियाणा के किस जिले में 50 एकड़ में फार्मो पार्क स्थापित किया जायेगा - करना
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा से 309 पार्को का शुभारंभ किया - कनोली गांव पंचकूला (ओर 401 व्यायामशाला भी)
  • हरियाणा में एयर क्वालिटी सेंटर कितने स्थानों पर लगेंगे - 19
  • WHO रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के सबसे प्रदूषित शहर - फरीदाबाद (2) गुरुग्राम(10)
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg
Newer Posts Older Posts Home

Popular Posts

  • HSSC CLERK INTERVIEW QUESTIONS
    हरियाणा क्लर्क के इंटरव्यू में पूछे जा रहे प्रश्न 1.आपका जिला कौन सा है। 2.आपके जिले के बारे में बताएं। 3.आपका जिला किसके लिए प्र...
  • HARYANA CURRENT AFFAIRS PART-1
    प्रश्न -  खादी के पुरोधा नाम से प्रसिद्ध व्यक्ति का क्या नाम है जिनका अभी हाल ही में निधन हुआ उत्तर -  महेश दत्त शर्मा प्रश्न -  हरिया...
  • HARYANA GK PART-13
    प्रश्न -   इच्छापुरी गाँव , हरियाणा के किस जिले में है ? उत्तर – गुड़गाँव प्रश्न - स्थानेश्वर महादेव मंदिर के आराध्य देवता निम्न ...
  • CURRENT AFFAIRS - JANUARY(2017) PART-2
    प्रश्न-हाल ही में खेल मंत्री विजय गोयल ने हरियाणा में किस स्थान पर राष्ट्रीय मुक्केबाजी अकादमी का उद्घाटन किया है ? (क) भिवानी (ख) हिस...
  • HARYANA GK PART - 2
    प्रश्न 21. पाण्डु पिण्डारा में किस तिथि को पूर्वजों का पिण्ड दान किया जाता है ?   उत्तर - सोमवती अमावस्या प्रश्न 22. किस पवित्र सरोवर...
  • HARYANA GK PART-11
    प्रश्न - किवदन्ती के अनुसार , पाण्डवों ने हरियाणा राज्य के किस स्थान पर जैनती देवी के सम्मान में मंदिर का निर्माण करवाया ? उत्तर – जींद ...
  • FIRST IN INDIA (WOMEN) PART-1
    प्रश्न1. ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय व प्रथम महिला – उत्तर -   भानु अथैवा (वेशभूषा सज्जा हेतु , फिल्म गांधी , 1983) ...
  • HSSC की आगामी परीक्षाओं हेतु सामान्य विज्ञान Part-1
    1. पदार्थ का परमाणु सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया था। उ 0 - डाल्टन 2. रदरफोर्ड के प्रकीर्णन परीक्षण ने किसकी मौजूदगी को सिद्ध किया। ...
  • आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इतिहास Part-1
    1. हड़प्पाकालीन स्थलों में अभी तक किस धातु की प्राप्ति नहीं हुई है। उ 0 - लोहा 2. हड़प्पा काल की मुद्राओं के निर्माण में मुख्य रूप से ...
  • प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामान्य भूगोल Part-1
    1. वायुमण्डल में सर्वाधिक मात्रा में कौन-सी गैस पायी जाती है। उ 0 - नाइट्रोजन( 78.03%) 2. वातावरण की वह कौन-सी परत है जो रेडियो तरंगों...

Categories

  • Articles
  • Current Affairs
  • Current Affairs(Haryana Target)
  • Download pdf notes
  • Haryana Current Affairs
  • Haryana Gk
  • India Gk (Target Haryana)
  • World Gk (Target Haryana)

Blog Archive

  • ►  2024 (1)
    • ►  June (1)
  • ►  2022 (1)
    • ►  February (1)
  • ►  2021 (1)
    • ►  May (1)
  • ►  2020 (3)
    • ►  July (1)
    • ►  March (2)
  • ►  2019 (2)
    • ►  July (1)
    • ►  March (1)
  • ▼  2018 (3)
    • ▼  October (1)
      • स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018: हरियाणा को मिला सर्...
    • ►  July (1)
      • हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिक...
    • ►  June (1)
      • HARYANA CURRENT AFFAIRS (PART-5)
  • ►  2017 (28)
    • ►  November (3)
    • ►  October (19)
    • ►  September (6)
  • ►  2016 (4)
    • ►  December (4)

Blog Archive

  • ► 2024 (1)
    • ► June (1)
  • ► 2022 (1)
    • ► February (1)
  • ► 2021 (1)
    • ► May (1)
  • ► 2020 (3)
    • ► July (1)
    • ► March (2)
  • ► 2019 (2)
    • ► July (1)
    • ► March (1)
  • ▼ 2018 (3)
    • ▼ October (1)
      • स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018: हरियाणा को मिला सर्...
    • ► July (1)
      • हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिक...
    • ► June (1)
      • HARYANA CURRENT AFFAIRS (PART-5)
  • ► 2017 (28)
    • ► November (3)
    • ► October (19)
    • ► September (6)
  • ► 2016 (4)
    • ► December (4)

Labels

  • Articles (2)
  • Current Affairs (2)
  • Current Affairs(Haryana Target) (3)
  • Download pdf notes (1)
  • Haryana Current Affairs (8)
  • Haryana Gk (17)
  • India Gk (Target Haryana) (6)
  • World Gk (Target Haryana) (2)

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Recent Posts

Topics

  • Articles
  • Current Affairs
  • Current Affairs(Haryana Target)
  • Download pdf notes
  • Haryana Current Affairs
  • Haryana Gk
  • India Gk (Target Haryana)
  • World Gk (Target Haryana)